सीतामढ़ी

छठ पर्व पर सीतामढ़ी शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव — 27 एवं 28 अक्टूबर को लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान

छठ पर्व पर सीतामढ़ी शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव — 27 एवं 28 अक्टूबर को लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान

 

सीतामढ़ी, विशाल समाचार संवाददाता: अनुमण्डल पदाधिकारी आनंद कुमार (बि.प्र.से.), अनुमण्डल कार्यालय, सीतामढ़ी सदर द्वारा जारी आदेशानुसार आगामी छठ पर्व को लेकर 27 अक्टूबर (संध्याकालीन अर्घ्य) एवं 28 अक्टूबर (प्रातःकालीन अर्घ्य) के अवसर पर शहर में भीड़भाड़ को देखते हुए यातायात की विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

 

यह व्यवस्था 28 अक्टूबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगी, ताकि छठ व्रतियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

1. मेहसौल चौक बस स्टैंड से निकलने वाली सभी सरकारी एवं प्राइवेट बसें मेहसौल चौक की ओर न जाकर आज़ाद चौक होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।

2. कारगिल चौक स्टैंड से निकलने वाली सभी बसें कारगिल चौक से डुमरा मार्ग के रास्ते बाहर निकलेंगी। मेहसौल चौक की ओर कोई बस नहीं जाएगी।

3. रीगा की ओर से आने वाले बड़े वाहन/चारपहिया वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। ये वाहन जानकी स्थान से गौशाला चौक होते हुए आगे बढ़ेंगे।

4. किरण चौक से टेम्पो/ऑटो रिक्शा केवल हॉस्पिटल मार्ग से चलेंगे। वहीं महंथ साह चौक से रघुलिला रिसॉर्ट होते हुए जानकी स्थान की ओर जाएंगे।

5. मेहसौल चौक से टेम्पो/ऑटो रिक्शा केवल कारगिल चौक होते हुए गौशाला चौक / रिंग रोड की ओर जाएंगे। किसी भी टेम्पो को शहर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

6. पूर्व से लागू यातायात नियमों एवं प्रतिबंधों का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।

पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, सीतामढ़ी को उक्त व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु लाठी बल की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह आदेश अनुमण्डल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button