छठ महापर्व 2025 के अवसर पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 11 घाट खतरनाक घोषित
सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता: नगर निगम, सीतामढ़ी द्वारा जारी कार्यालय आदेश पत्रांक-2458, दिनांक 21.10.2025 एवं पत्रांक-2525, दिनांक 24.10.2025 के आलोक में नगर आयुक्त, नगर निगम, सीतामढ़ी द्वारा छठ महापर्व 2025 को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत कुल 11 घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है।
कनीय अभियंता की प्रतिवेदन के आधार पर निम्नलिखित घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है —
1. वार्ड नं. 14 में रेलवे पुल के पास,2. सरस्वती विद्या मंदिर के पूरब तरफ चाहरदिवारी के किनारे,3. भवदेपुर चंदन नगर,4. दरवार घाट,5. मोहनपुर पुल घाट,6. भवदेपुर लक्ष्मणा घाट,7. मेंहदी नगर कहार टोला घाट,8. उत्तरहिनी घाट भवदेपुर,9. रामघाट बाईपास पुल घाट,10. धोबी घाट मधुबन,11. चकमहिला घाट
उक्त सभी घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है। छठ व्रती एवं आमजन से अपील की जाती है कि इन घाटों पर अर्घ्य न दें तथा सुरक्षित घाटों पर ही छठ पूजा सम्पन्न करें। नगर निगम द्वारा सुरक्षित घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
नगर निगम सीतामढ़ी द्वारा चेतावनी जारी की गई है कि इन खतरनाक घाटों पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने हेतु स्थानीय प्रशासन एवं आपदा
प्रबंधन दल के दिशा-निर्देशों का पालन करें।



