रीवा

किसानों को आगामी फसल के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण

किसानों को आगामी फसल के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण

 

रीवा विशाल समाचार. आगामी फसल की बोवाई के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी संयुक्त संचालक कृषि ने बताया कि सीधी में खेत पाठशाला का आयोजन कर गांव में किसानों को आगामी फसल की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गयी। किसानों को नरवाई न जलाने तथा इससे खाद बनाने की समझाइश दी गयी। किसानों को बोवाई से पहले खेतों की तैयारी तथा उर्वरक के संतुलित उपयोग की सलाह दी गई। किसानों को हाईव्रेड सरसों की खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र का भ्रमण करके फसलों का जायजा लिया जा रहा है। इस क्रम में सहायक संचालक श्रीमती प्रीति द्विवेदी ने सतना जिले के ग्राम मौहारी तथा खुटहा में धान की फसल का निरीक्षण किया। धान की फसल पककर लगभग पूरी तरह से तैयार है। अच्छी वर्षा होने के कारण फसल बहुत अच्छी है। इसी क्रम में उप संचालक उद्यानिकी ने उचेहरा तथा मैहर में किसानों के साथ बैठक करके उन्हें औषधि पौधों की खेती की जानकारी दी। परंपरागत आनाजों की खेती की तुलना में औषधि पौधों की खेती में अधिक लाभ प्राप्त होता है। किसानों को औषधि पौधों अशुगंधा, सफेदमूसली, करायल की खेती की जानकारी दी गयी। मैहर जिले में कई किसान मसालों और औषधि पौधों की खेती में रूचि दिखा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button