Uncategorized

लक्ष्य संस्था का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, कमिश्नर बोले—शिक्षा ही जीवन जीने की कला सिखाती है

लक्ष्य संस्था का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, कमिश्नर बोले—शिक्षा ही जीवन जीने की कला सिखाती है

 

औरैया विशाल समाचार:

औरैया जनपद के दिबियापुर-सहायल रोड स्थित शहीद वीरांगना अवंतीबाई रिजॉर्ट केंद्र पर लक्ष्य संस्था द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमिश्नर अमरपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा ही जीवन जीने की सच्ची कला सिखाती है। मेहनत और लगन से पढ़ने वाले ही आईएएस-पीसीएस बनकर समाज को नई दिशा देते हैं। उन्होंने छात्रों को सफलता के लिए सतत प्रयास और अनुशासन का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राम बक्श वर्मा, पूर्व मंत्री लखन सिंह राजपूत, विधायक रेखा वर्मा, एसडीएम ऋषभ कुमार सहित विभिन्न जनपदों से आए गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। लक्ष्य समिति की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और आर्थिक सहायता की घोषणा की गई। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता अहिबरन सिंह राजपूत ने की तथा संचालन विश्वनाथ सिंह राजपूत ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button