
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु
वाहन कोषांग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
सीतामढ़ी, विशाल समाचार संवाददाता
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 की तैयारी एवं वाहन कोषांग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वाहन कोषांग के नोडल अधिकारी (जिला परिवहन अधिकारी) द्वारा अब तक किए गए वाहन अधिग्रहण, चालक प्रतिनियोजन, ईंधन आपूर्ति तथा मतदान दल हेतु वाहनों की उपलब्धता से संबंधित अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य में उपयोग होने वाले सभी वाहनों का अधिग्रहण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।
इसके उपरांत, निर्वाचन की समग्र तैयारी की समीक्षा की गई, जिसमें विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर बल दिया गया —
संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था,मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता ,सामग्री वितरण केंद्रों,वे बकास्टिंग और संचार व्यवस्था,प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति,
तथा मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता।
जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास अधिकारियों एवं निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में सभी निर्वाची अधिकारी, प्रखंड विकास अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।



