
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में इटावा कलेक्ट्रेट में प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
इटावा विशाल समाचार संवाददाता
इटावा जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया ,जिसमें उन्होंने कहा कि बीएलओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण करने से संबंधित एवं बीएलओ एप से पुनरीक्षण में दी जाने वाली सूचनाओं के बारे में विस्तार से मास्टर ट्रेनरों द्वारा तथा अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव द्वारा एस आई आर से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।
उक्त बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

