पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों पर किया ईनाम घोषित
मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता. पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी ने तीन अलग-अलग घटनाओं में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक ने थाना लौर में दर्ज दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर पाँच-पाँच हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक ने थाना हनुमना में दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी चिंतामणि पाठक पिता जगदीश प्रसाद पाठक, शिवेन्द्र उर्फ शिरवेन्द्र पाठक पिता चिंतामणि पाठक, शिवाकांत पाठक उर्फ श्रीकांत पाठक पिता रामायण पाठक तथा नीलेश पाठक पिता रामायण पाठक सभी निवासी ग्राम कोन की गिरफ्तारी पर प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो-दो हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के तहत की गई है। फरार आरोपियों को बंदी बनाने अथवा बंदी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वालों को ईनाम की सूचना दी जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।


