
आरपीआई की पुणे शहर महिला अध्यक्ष पद पर हिमाली कांबळे की नियुक्ति
पुणे : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की पुणे शहर महिला अध्यक्ष के रूप में पूर्व नगरसेविका हिमाली नवनाथ कांबळे को चुना गया है। पुणे शहर पदाधिकारियों की बैठक में आज सर्वसम्मति से यह चयन किया गया।
इस बैठक में आरपीआई के पुणे शहर अध्यक्ष संजय सोनवणे, प्रदेश सचिव बालासाहेब जानराव, प्रदेश संगठन सचिव परशुराम वाडेकर, पश्चिम महाराष्ट्र युवक आघाडी के अध्यक्ष शैलेंद्र चव्हाण, अशोक कांबळे, अशोक शिरोळे, मोहन जगताप, भगवान गायकवाड, बाबुराव घाडगे, महिपाल वाघमारे, बसवराज गायकवाड, वसंत बनसोडे, शाम सदाफुले, महादेव दांदी, संदीप धांडोरे, सुगन घसाडे समेत प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
आरपीआई के पुणे शहर अध्यक्ष संजय सोनवणे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी।


