राष्ट्रीय वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष भर होंगे कार्यक्रम
रीवा विशाल समाचार. राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम की 150वीं वर्षगांठ देश भर में 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक समारोह पूर्वक आयोजित की जायेगी। इस अवधि में वर्ष भर कार्यक्रमों का आयोजन किये जायेगा। वन्दे मातरम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रथम चरण में 7 नवंबर से 14 नवंबर तक वन्दे मातरम गायन को भव्य स्वरूप देने के लिए पुलिस बैंड, स्कूल, महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। 8 नवंबर को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वन्दे मातरम का गायन ग्राम स्तर तक होगा। जबकि 10 नवम्बर को नगरीय क्षेत्रों में वन्दे मातरम गीत का गायन किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी आयोजनों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये हैं।


