बीएलओ के निलंबन का प्रस्ताव प्रेषित
मऊगंज विशाल समाचार. अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मऊगंज ने बीएलओ शिक्षक रमेश साकेत के निलंबन का प्रस्ताव कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन को प्रेषित किया है। उल्लेखनीय है कि मतदाता के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ रमेश साकेत को मैपिंग कार्य के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिये गये थे किंतु बीएलओ कार्य में उपस्थित नहीं हुए।


