इटावा

इटावा में 6 नवम्बर को महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल

इटावा में 6 नवम्बर को महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल

 

इटावा विशाल समाचार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि 6 नवम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी द्वारा महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह जनसुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे प्रेरणा सभागार, विकास भवन, इटावा में संपन्न होगी।

 

उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे, जो महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने आगे बताया कि उसी दिवस द्वितीय सत्र में महिला कल्याण योजनाओं से संबंधित जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्राम खेड़ा हेलू, विकास खंड बसरेहर में अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा।

 

जागरूकता चौपाल में महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अधिकाधिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button