रीवा

मऊगंज में जनजातीय गौरव दिवस रथयात्रा को कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी

मऊगंज में जनजातीय गौरव दिवस रथयात्रा को कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी

 

मऊगंज विशाल समाचार. भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी जा रही है। मुख्य समारोह 15 नवम्बर को कलेक्ट्रेट मऊगंज में आयोजित किया जायेगा। इस क्रम में जिले भर में जनजातीय गौरव यात्रा निकाली जायेगी। जनजातीय गौरव रथयात्रा 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जिले के सभी विकासखण्डों का भ्रमण करेगी। कलेक्टर मऊगंज श्री संजय कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में रथयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जिले के जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास का संदेश देने के लिए रथयात्रा आयोजित की जा रही है। रथयात्रा खुटहा आदिवासी बस्ती, खैरा, फरहदा, डिघिवार, सीतापुर, देवतालाब और भीर का भ्रमण करके उत्कृष्ट बालक छात्रावास में रात्रि विश्राम करेगी। रथयात्रा 12 नवम्बर को दमोगढ, खटखरी, बिछरहटा, बरौव, गौरी और शाहपुर का भ्रमण करते हुए बालक छात्रावास चरैया में विश्राम करेंगी। रथयात्रा 13 नवम्बर को हनुमना, मिसिरगवां, लासा, लौड़ी, हाटा, प्रतापगंज तथा घोगम का भ्रमण करते हुए बालक छात्रावास पिपराही में विश्राम करेंगी। रथयात्रा 14 नवम्बर को बीरादेई नगवार, जडकुड़, पिपराही, हर्रई प्रताप सिंह, सरदमन तथा बहेराडबर का भ्रमण करके बालक छात्रावास दमोदरगढ में रात्रि विश्राम करेंगी। रथयात्रा 15 नवम्बर को दमोदरगढ़ से प्रस्थान कर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय गौरव दिवस समारोह में शिरकत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button