रीवा

मतदाताओं को किया जा रहा गणना पत्रक का वितरण

मतदाताओं को किया जा रहा गणना पत्रक का वितरण

 

मऊगंज विशाल समाचार: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। बीएलओ चार दिसंबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं से मतदाता सूची के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने बताया कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त गणना पत्रक का वितरण किया जा रहा है जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियों में गणना पत्रक वितरित कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र देवतालाब के मतदान केन्द्र क्रमांक 266 में बीएलओ देवराज कोल एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 89 में रजनीश पाण्डेय द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक का वितरण किया गया। पत्रक में मतदाता से जुड़ी जानकारी दर्ज कर उसकी एक प्रति मतदाता को दी जायेगी। मतदाता गणना पत्रक में जानकारी दर्ज करने के बाद हस्ताक्षर अवश्य करें। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button