इटावा

इटावा में 19 नवम्बर को किसान दिवस का आयोजन

इटावा में 19 नवम्बर को किसान दिवस का आयोजन

इटावा, विशाल समाचार— उप कृषि निदेशक आर.एन. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के परिपत्र संख्या 12 (दिनांक 22.02.2014) एवं परिपत्र संख्या 9 तथा जिलाधिकारी के अनुमोदन (दिनांक 14.07.2023) के अनुपालन में माह नवम्बर 2025 का किसान दिवस 19 नवम्बर 2025, बुधवार को आयोजित किया जाएगा।

 

यह कार्यक्रम कृषि भवन के सभागार में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक होगा। किसान दिवस में कृषि एवं संबद्ध विभागों के सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं का यथा सम्भव स्थलीय समाधान मौके पर ही करने की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button