इटावा में 20 नवम्बर को रोजगार मेला, 6 कंपनियां लेंगी भाग
इटावा, विशाल समाचार: जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, निकट पक्का तालाब, इटावा (मॉडल करिअर सेंटर) के संयुक्त तत्वावधान में 20 नवम्बर 2025 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में कुल 06 कंपनियां विभिन्न रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं।
रोजगार मेले में कक्षा 10 से स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा योग्यताधारी अभ्यर्थी हेल्पर, आईटीआई सभी ट्रेड, शटर ऑपरेटर, वेल्डर, सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर 18 से 48 वर्ष आयु के पुरुष एवं महिला उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 से ₹35,000 प्रतिमाह वेतन प्राप्त होगा।
प्रतिभागी कंपनियां:
1. एल.आई.सी. इटावा,2. एसबीआई इंश्योरेंस,3. केयर हेल्थ नर्सेस 4. पुखराज ,5. बजाज कैपिटल प्रा. लिमिटेड, 6. डीएलजेएम हाउसवेयर प्रा. लि.
मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in तथा ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 20 नवम्बर 2025 को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों व बायोडाटा की कम से कम 5 प्रतियों सहित साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना होगा।
अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

