इटावा

इटावा  मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई।

इटावा  मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई।

 

उन्होंने सर्वप्रथम कहा कि बैंक के सभी अधिकारीगण द्वारा सी0डी0 रेशियो की ग्रोथ को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद का विकास सी0डी0 रेशियो पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि एम0एस0एम0ई0 सेक्टर में अधिक से अधिक लोन स्वीकृत करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को लोन दिया जाए। बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक का परफॉर्मेंस बहुत ही खराब पाया गया, इसका सी0डी0 रेशियो 29.04 और 13.75 है, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सी0डी0 रेशियो बढ़ाए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। सेंट्रल बैंक का सी0डी0 रेशियो 40.45 है, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा 60% तक सी0डी0 रेशियो बढ़ाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर बैंक में 60% सी0डी0 रेशियो होना चाहिए एवं 60 प्रतिशत से कम सी0डी0 रेशियो वाली बैंक्स को स्ट्रेटजी बनाकर काम करने एवं सी0डी0 रेशियो की ग्रोथ को बढ़ाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों द्वारा हर महीने कैंप, आयुटरेज प्रोग्राम आदि कार्यक्रम किए जाएं, जिससे अधिक लाभ प्राप्त हो सके एवं सी0डी0 रेशियो का टारगेट पूरा कर सकें। उन्होंने लंबित प्रकरणों को देखा एवं जल्द निस्तारण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बैंक और लोकल इकॉनमी के ग्रोथ के लिए सी0डी0 रेशियो बहुत ही महत्वपूर्ण इंडिकेटर है। उन्होंने पीएम सूर्य घर बिजली योजना के अंतर्गत जनपद में बैंकों द्वारा बैंक ऋण हेतु अस्वीकृत आवेदनों के कारण पर चर्चा की। उन्होंने बैंकर्स के अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने हेतु निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, समाज कल्याण अधिकारी (विकास) प्रिया शर्मा, एल0डी0एम0 एवं सभी बैंकर्स सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button