इटावा: त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का व्यापक पुनरीक्षण — जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल द्वारा समय-सारणी जारी
इटावा, विशाल समाचार
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ.प्र. लखनऊ की अधिसूचना (संशोधन) संख्या 1209/रा.नि.आ.-03/पं.नि./26-25/2025 दिनांक 18.11.2025 के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण निम्न समय-सारणी के अनुसार कराया जाएग
🔹समय-सारणी (निर्वाचक नामावली का व्यापक पुनरीक्षण)
1. ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में सम्मिलित होने पर विलोपन तथा मतदाता सूची की प्रिंटिंग,
BLO एवं पर्यवेक्षकों को कार्य-क्षेत्र आवंटन, प्रशिक्षण, स्टेशनरी वितरण
अवधि: 18 जुलाई 2025 – 18 अगस्त 2025
2. BLO द्वारा घर-घर जाकर गणना, सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करना
(1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी योग्य व्यक्तियों के नाम शामिल किए जाएंगे)
अवधि: 19 अगस्त 2025 – 29 सितम्बर 2025
3. ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि
अवधि: 19 अगस्त 2025 – 22 सितम्बर 2025
4. ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की घर-घर जाकर जाँच
अवधि: 23 सितम्बर 2025 – 29 सितम्बर 2025
5. परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की हस्तलिखित पांडुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी के कार्यालय में जमा करना
अवधि: 30 सितम्बर 2025 – 13 अक्टूबर 2025
6. ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार करना
अवधि: 14 अक्टूबर 2025 – 10 दिसम्बर 2025
7. नामावलियों के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता सूची डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियाँ आदि
अवधि: 11 दिसम्बर 2025 – 22 दिसम्बर 2025
8. अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन
अवधि: 23 दिसम्बर 2025
9. अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण
अवधि: 24 दिसम्बर 2025 – 30 दिसम्बर 2025
10. दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना
(01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र निर्वाचक भी शामिल किए जाएंगे)
अवधि: 24 दिसम्बर 2025 – 30 दिसम्बर 2025
11. दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण
अवधि: 31 दिसम्बर 2025 – 06 जनवरी 2026
12. निस्तारण उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करना तथा कार्यालय में जमा करना
अवधि: 07 जनवरी 2026 – 12 जनवरी 2026
13. पूरक सूचियों का कंप्यूटरीकरण तथा उन्हें मूल सूची में समाहित करना
अवधि: 13 जनवरी 2026 – 29 जनवरी 2026
14. पूरक सूचियों के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, फोटो प्रतियाँ आदि
अवधि: 30 जनवरी 2026 – 05 फरवरी 2026
15. निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन
अवधि: 06 फरवरी 2026
🔹 अन्य निर्देश
2. निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं सहायक अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार में संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराएँगे।
कार्यक्रम को संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।
3. पुनरीक्षण अवधि में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
निर्धारित समय-सारणी में किसी भी परिस्थिति में बदलाव या समय वृद्धि नहीं की जाएगी।



