
इटावा पुलिस ने 6 घंटे में चचेरी बहन की हत्या करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता: थाना इकदिल क्षेत्र के गांव मुरैथा में चचेरी बहन की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी को इटावा पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार वादी प्रेमचन्द्र की पुत्री घर में खाना बना रही थी, तभी उसके चचेरे भाई रीलू उर्फ पोलार्ड ने गाली-गलौज व मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना पर थाना इकदिल में केस पंजीकृत होते ही एसएसपी के निर्देश पर एसओजी/सर्विलांस व थाना इकदिल पुलिस की टीमें गठित की गईं।
रात में बरेला मोड़ के पास चेकिंग के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी:01 तमंचा 315 बोर,01 खोखा कारतूस,
02 जिंदा कारतूस,01 कुल्हाड़ी (आलाकत्ल)
आरोपी के खिलाफ हत्या के केस के अलावा आर्म्स एक्ट व मुठभेड़ से संबंधित मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

