वक्फ संपत्तियों का विवरण 5 दिसम्बर तक उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता:जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ निधि सिंह ने बताया कि केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा एकीकृत वक्फ प्रबंधन सशक्तिकरण दक्षता और विकास (उम्मीद) अधिनियम 1995 लागू किया गया है तथा इसके अंतर्गत उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल 2025 का शुभारम्भ किया गया है।
अधिनियम की धारा 3(क) के अनुसार देशभर की वक्फ संपत्तियों का विवरण, पंजीकरण और लेखा परीक्षा सहित संबंधित सूचनाएं 05 दिसम्बर 2025 तक पोर्टल पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है।
उ.प्र. सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा जनपद इटावा में इस कार्य के लिए नोडल/मुतवल्ली/कोऑर्डिनेटर के रूप में तारिक शम्सी (9412349879), शाहनवाज़ आलम (9557553390), डॉ. अफ़ज़ाल खान (9411480899) व फुरकान अहमद (9412320878) को नामित किया गया है।
समस्त वक्फ मुतवल्ली, प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सेक्रेटरी के लिए 28 सितम्बर 2025 को प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की जा चुकी है, इसलिए अब अपेक्षा की गई है कि सभी लोग निर्धारित तिथि से पूर्व उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण पूर्ण करा लें तथा इसमें तेजी लाएं।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकास भवन, कक्ष संख्या-55 में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।


