सीतामढ़ीरिपोर्ट

सोशल मीडिया के नाम पर अवैध दबाव व धमकाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई — जिला प्रशासन सख्त

सोशल मीडिया के नाम पर अवैध दबाव व धमकाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिला प्रशासन सख्त

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

सीतामढ़ी — जिला जन संपर्क पदाधिकारी ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हाल के दिनों में कुछ तथाकथित सोशल मीडिया संचालक फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल और ऑनलाइन पोर्टल के नाम पर पत्रकार होने का झूठा दंभ दिखाकर संस्थाओं और व्यक्तियों को भयभीत करने, दबाव बनाने तथा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने की निंदनीय कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि ऐसी गतिविधियाँ पूर्णतः अवैध व अनैतिक हैं और किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

अधिकारियों के अनुसार —

बिना तथ्य सत्यापन के एकपक्षीय खबर चलाना,अफवाह फैलाना,प्रमाण के बिना किसी संस्था या व्यक्ति की छवि धूमिल करना,सोशल मीडिया पर मिथ्या या मनगढ़ंत आरोप पोस्ट करना

— ये सभी डिजिटल साक्ष्य की श्रेणी में आएँगे। ऐसी स्थिति में उपलब्ध प्रूफ के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई निश्चित है।

प्रशासन ने कार्यक्रमों में जारी होने वाले प्राधिकार पत्र (Pass/Authorization Letter) को लेकर भी सख्ती दिखाई है।

स्पष्ट कहा गया है — प्राधिकार पत्र केवल कार्यक्रम की अवधि तक वैध होता है, और इसे “जैसे चाहो वैसा करने का लाइसेंस” समझने वाले लोग कठोर कार्रवाई के पात्र होंगे।

प्राधिकार पत्र का दुरुपयोग करने पर आगे से ऐसे व्यक्तियों को किसी भी सरकारी कार्यक्रम में प्राधिकार पत्र जारी नहीं किया जाएगा, साथ ही कानूनी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

जिला जन संपर्क पदाधिकारी ने कहा कि समाज में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अतः सभी से अपील है कि सोशल मीडिया का उपयोग तथ्यों, प्रमाण, संयम और जिम्मेदारी के साथ करें।

ग़लत सूचना फैलाने या अवैध दबाव की हर कोशिश पर अब प्रशासन ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button