इटावा

मतदाता सूची पुनरीक्षण में रिकॉर्ड सफलता, दो बीएलओ उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित — इटावा

मतदाता सूची पुनरीक्षण में रिकॉर्ड सफलता, दो बीएलओ उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित — इटावा

 

इटावा, विशाल समाचार। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद इटावा में कार्य तेज गति से और निर्धारित समयसीमा में संपन्न कराया जा रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल के कुशल निर्देशन में जनपद के 199–जसवंतनगर एवं 201–भरथना विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों ने अपने-अपने गणना प्रपत्रों का वितरण, प्राप्ति तथा BLO ऐप पर डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया है।

 

निर्वाचन कार्य में उत्कृष्टता व समयबद्धता का प्रदर्शन करने पर जिलाधिकारी द्वारा दोनों बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

 

सम्मानित बीएलओ का विवरण —

🔸 विधानसभा क्षेत्र — 199 जसवंतनगर, बूथ संख्या — 50 बीएलओ — श्रीमती अवनीत कुमारी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती)कुल मतदाता — 681ई.एफ. जमा — 100 प्रतिशत तहसील — जसवंतनगर

 

विधानसभा क्षेत्र — 201 भरथना, बूथ संख्या — 401बीएलओ — श्री संतोष सिंह चौहान (नलकूप चालक)कुल मतदाता — 719 ई.एफ. जमा — 713 (99.16%)तहसील — चकरनगर

जिलाधिकारी ने दोनों बीएलओ की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, निष्ठा और समयबद्धता सर्वोपरि है तथा अन्य अधिकारी भी इसी उत्साह से कार्य कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button