
सीतामढ़ी प्रशासन की पहल: पारदर्शिता व त्वरित निस्तारण के लिए नया जनता दरबार मॉडल
जनता को राहत: सीतामढ़ी में बदले रूप में जनता दरबार कार्यक्रम का आगाज़
सीतामढ़ी विशाल समाचार
सीतामढ़ी जिले में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन नए स्वरूप में किया जा रहा है जिसमें प्रखंड, अंचल ,अनुमंडल स्तरीय एवं जिला स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ रहे हैं।इस क्रम में आज जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आए परिवादियों के द्वारा आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याएं रखी गई जिनके समाधान की दिशा में जिलाधिकारी के द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।जनता दरबार में प्राप्त आवेदन के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में जमीन से संबंधित मामले, अर्जित भूमि का मुआवजा भुगतान,समाजिक सुरक्षा,भूमि विवाद, विकलांगता पेंशन, अतिक्रमण ,वृद्धापेंशन, भूमि मापी, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,दिव्यांगों को UDID कार्ड बनाने, परिमार्जन के मामले,नल जल , नाली निर्माण ,विद्युत,स्वास्थ्य इत्यादि मामलों की सुनवाई कर नियमानुसार अपेक्षित कार्रवाई की गई।
जनता दरबार कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी।
जनता दरबार के साथ-साथ आज जिलाधिकारी द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपील की भी सुनवाई की गई। इस क्रम में 11 मामलों की सुनवाई की गई जिसके विरुद्ध 04 मामलों पर आदेश पारित किए गए।



