सीतामढ़ी

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में कल देर शाम परिचर्चा भवन में धान अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में कल देर शाम परिचर्चा भवन में धान अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा की गई।

डिफ़ॉल्टर पैक्स पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश, किसानों को प्राथमिकता के साथ समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश

विशाल समाचार सीतामढ़ी

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के तहत धान अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी चयनित पैक्स को तत्काल एक्टिवेट करते हुए समय पर धान क्रय सुनिश्चित किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन पैक्स द्वारा पूर्व में लापरवाही या डिफ़ॉल्ट किया गया है, उनके विरुद्ध अविलंब वसूली, वारंट निर्गत करने, तथा कुर्की–जब्ती की कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक पैक्स की टैगिंग निकटतम पंचायत से की जाए, ताकि किसानों को अपने गांव के पास ही सुविधा उपलब्ध हो सके।

 

जिलाधिकारी ने बैठक में जोर देकर कहा कि धान अधिप्राप्ति में छोटे, लघु एवं सीमांत किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा उनका भुगतान निश्चित समय सीमा के भीतर हर हाल में किया जाए।

 

उन्होंने बिचौलियों की भूमिका पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि धान क्रय–विक्रय की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बिचौलिया प्रणाली पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। यदि किसी स्तर पर बिचौलियों की संलिप्तता पाई जाती है, तो तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि धान खरीद प्रणाली से जुड़े सभी पैक्स शीघ्र सक्रिय कर दिए जाएं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

जिलाधिकारी श्री पांडेय ने स्पष्ट कहा कि यह पूरा अभियान किसानों को केंद्र में रखकर संचालित किया जा रहा है, और धान बेचने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा या अनियमितता को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button