राजेश अग्रवाल महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव
मुंबई, : सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल को महाराष्ट्र का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान मुख्य सचिव राजेश कुमार 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, और इसी दिन राजेश अग्रवाल उनके स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे।
राजेश अग्रवाल का संक्षिप्त परिचय
राजेश अग्रवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी हैं। उनका मूल निवास स्थान पंजाब के जालंधर जिले में है। उन्होंने कंप्यूटर सिस्टम विषय में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है।
सेवा काल में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें प्रमुख रूप से —
सहायक जिलाधिकारी, रत्नागिरी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जळगांव
जिलाधिकारी, अकोला उप विशेष आयुक्त, महाराष्ट्र सदन, नई दिल्ली केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री के निजी सचिव
संचालक, निर्वाचन आयोग, भारत सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, मुंबई राष्ट्रीय अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इंटर्नल एक्स्चेंज ऑफ इंडिया, नई दिल्ली
सचिव, कृषि एवं मत्स्य व्यवसाय विभाग, मंत्रालय, मुंबई
सचिव (अतिरिक्त प्रभार), सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग सचिव, वित्त विभाग प्रधान सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी), सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव, लेखा एवं कोषागार विभाग (वित्त)संयुक्त सचिव, वित्त सेवा विभाग, भारत सरकार संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार
महानिदेशक (प्रशिक्षण), कौशल विकास विभाग, भारत सरकार अतिरिक्त सचिव एवं वित्त सलाहकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय सचिव, कौशल विकास विभाग, भारत सरकार सचिव, सामाजिक न्याय विभाग, भारत सरकार अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, मुंबई,उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में अपने व्यापक अनुभव से राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।



