पूणे

बारामती में राज्यस्तरीय शालेय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

बारामती में राज्यस्तरीय शालेय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

खिलाड़ी महाराष्ट्र के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने का प्रयास करें – हनुमंत पाटिल

 

पुणे विशाल सिंह: बारामती में आयोजित राज्यस्तरीय शालेय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का समापन उत्साहात वातावरण में हुआ। उद्घाटन समारोह में बारामती एमआईडीसी के प्रादेशिक अधिकारी हनुमंत पाटिल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खिलाड़ियों ने सकारात्मक दृष्टिकोण और श्रेष्ठ खेलभावना के साथ खेलते हुए राष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने का प्रयास करना चाहिए। सॉफ्ट टेनिस खेल का एशियाई खेलों में समावेश हो चुका है तथा शासन स्तर पर 5% आरक्षण मिलने से खेल में प्रतिस्पर्धा और अवसर दोनों बढ़े हैं।”

क्रीड़ा युवक सेवा संचालनालय तथा जिला क्रीड़ा परिषद, जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर 2025 तक बारामती स्थित जिला क्रीड़ा संकुल में आयोजित की गई।

कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी जगन्नाथ लकड़े, तालुका क्रीड़ा अधिकारी महेश चावले, बारामती तालुका क्रीड़ा शिक्षक संघटने के अध्यक्ष राजेंद्र खोमणे, महाराष्ट्र सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक अरडे, पुणे जिला सॉफ्ट टेनिस सचिव विल्सन एंड्रूस तथा प्रो कबड्डी खिलाड़ी दादा आव्हाड उपस्थित थे।

विल्सन एंड्रूस ने खेल में हुए नवीन बदलावों की जानकारी देते हुए खिलाड़ियों से टीम भावना के साथ खेलकर जिला, राज्य और देश का नाम रोशन करने का आवाहन किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी जगन्नाथ लकड़े ने बताया कि राज्य के आठों विभागों से 300 खिलाड़ी, प्रशिक्षक और टीम मैनेजर प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 10 से 15 दिसंबर 2025 तक देवास (मध्यप्रदेश) में होने वाली राष्ट्रीय शालेय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन समिति में विल्सन एंड्रूस, प्रशांत रणदिवे और विजय पळसकर शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आयेशा इंगवले का विशेष सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button