इटावारिपोर्ट

इटावा नुमाइश : दुकानों का आवंटन प्रारम्भ, पाँच सौ से अधिक दुकानदारों को मिली जगह

इटावा नुमाइश : दुकानों का आवंटन प्रारम्भ, पाँच सौ से अधिक दुकानदारों को मिली जगह

इटावा विशाल समाचार संवाददाता 

इटावा:  जनपद में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध नुमाइश में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। नुमाइश प्रशासन के अनुसार पाँच सौ से अधिक दुकानदारों को दुकानों का आवंटन किया जा चुका है। इस प्रक्रिया में पूर्व से काबिज दुकानदारों को प्राथमिकता दी गई है।

 

दुकानों के आवंटन में विलम्ब को लेकर बाहरी जनपदों से आए दुकानदारों ने कल आक्रोश व्यक्त किया था। उनका कहना था कि आवंटन में देरी के कारण उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है तथा करोड़ों रुपये का सामान खुले में पड़ा हुआ है। साथ ही, दुकानदारों ने नयी आवंटन प्रक्रिया का भी विरोध किया था।

 

नयी प्रक्रिया के अनुसार दुकानों का वर्गीकरण बाजार व्यवस्था के अनुरूप किया जा रहा है—खिलौने की दुकानें एक स्थान पर, कपड़ों की दुकानें एक स्थान पर तथा घरेलू सामान की दुकानें एक स्थान पर स्थापित करने का निर्णय नुमाइश प्रशासन द्वारा लिया गया है।

 

अपर जिलाधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नुमाइश की दुकानों का आवंटन सुचारु रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि नुमाइश कमेटी एवं प्रशासन का उद्देश्य नुमाइश को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और उच्च स्तरीय स्वरूप प्रदान करना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button