
संयुक्त आयुक्त ने किया खरीदी केन्द्र का निरीक्षण
मऊगंज विशाल समाचार. कमिश्नर कार्यालय के संयुक्त आयुक्त विकास सुदेश मालवीय ने मऊगंज जिले में धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। संयुक्त आयुक्त ने विकासखण्ड हनुमना के खरीदी केन्द्र हर्दी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय समिति प्रबंधक तथा खरीदी प्रभारी उपस्थित रहे। खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए छाया, पानी और अलाव की व्यवस्था की गई है। खरीदी केन्द्र में पर्याप्त संख्या में बारदाने उपलब्ध हैं। खरीदी केन्द्र प्रभारी को अब तक उपार्जित धान का तत्काल उठाव कराकर गोदाम में सुरक्षित भण्डारण कराने के निर्देश दिए गए। गोदामों में धान पहुंचने के बाद ही किसान को धान की राशि मंजूर होगी। खरीदी केन्द्र में धान का उपार्जन व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है।

