
लक्ष्मीबाई वाडेकर का निधन
पुणे विशाल समाचार: शिव, फुले, शाहू और आंबेडकरी आंदोलन से जुड़े प्रमुख नेता तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) महाराष्ट्र प्रदेश के संगठन सचिव परशुराम वाडेकर की मातोश्री और आंबेडकरी आंदोलन की वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मीबाई बालकृष्ण वाडेकर का आज अल्प बीमारी के बाद दुखद निधन हो गया। वे 87 वर्ष की थीं।
वे पुणे की पूर्व उपमहापौर सुनीता परशुराम वाडेकर तथा हवेली तालुका की मंडलाधिकारी वर्षा अप्पासाहेब वाडेकर की सास थीं। उनके पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री, बहुएँ और नाति–नातिनों वाला परिवार है।
लक्ष्मीबाई वाडेकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय नामांतरण आंदोलन, इंदू मिल आंदोलन सहित कई सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय रूप से सहभागी रही थीं।



