इटावा

इटावा, 10 दिसंबर 2025 — स्वावलंबन कैंप में जनमानस को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

इटावा, 10 दिसंबर 2025 — स्वावलंबन कैंप में जनमानस को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

इटावा विशाल समाचार संवाददाता 

मुख्य विकास अधिकारी इटावा के निर्देशानुसार मिशन शक्ति के तहत विकास खंड स्तर पर आयोजित किए जा रहे स्वावलंबन कैंपों की श्रृंखला में आज विकास खंड ताखा में कैंप का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कैंप का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना और उन्हें लाभान्वित करना है।

 

कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आम जनमानस को उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, चिकित्सा विभाग की टीम सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

खंड विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा विकास खंड स्तर पर संचालित जनहित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई और बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

 

कैंप में चिकित्सा विभाग द्वारा लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया एवं उसके लाभों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण सहित विभिन्न चिकित्सीय सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गईं।

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार कार्यक्रम में श्री अजित कुमार दुबे एवं श्रीमती नीलम ने प्रतिभाग किया। श्री दुबे ने मिशन शक्ति 5.0, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा चाइल्ड हेल्पलाइन सहित महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनमानस से बाल विवाह रोकने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने और किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या थाने में देने की अपील की।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रतिभाग कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं का लाभ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button