पूणेहमारा गाँव

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर भवन के विस्तार हेतु आंबेडकरी समाज के संघर्ष को मिली सफलता

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर भवन के विस्तार हेतु आंबेडकरी समाज के संघर्ष को मिली सफलता

 

पुणे : डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन के विस्तार हेतु आरक्षित भूमि के लिए आंबेडकरी समाज द्वारा किए जा रहे लंबे संघर्ष को आज सफलता मिली। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर भवन विस्तार समिति, पुणे के एक शिष्टमंडल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से भेंट की।

 

मुख्यमंत्री के व्यस्त दौरे के बावजूद केंद्रीय राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोळ एवं भाजपा शहर अध्यक्ष श्री धीरज घाटे ने गणेश कला क्रीड़ा मंच में शिष्टमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात सुनिश्चित कराई। इस मुलाकात के दौरान जिस भूमि के लिए समस्त आंबेडकरी समाज संघर्ष कर रहा था, उस भूमि को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर भवन के विस्तार के लिए देने का आश्वासन मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने शिष्टमंडल को दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यक्रमों में इस संबंध में सार्वजनिक घोषणा भी की।

 

मुख्यमंत्री से भेंट के अवसर पर संजय सोनवणे, बालासाहेब जानराव, परशुराम वाडेकर, आसित गांगुर्डे, शैलेंद्र चव्हाण, अशोक कांबळे, महिपाल वाघमारे, शाम सदाफुले सहित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर भवन विस्तार समिति, पुणे के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button