विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, बीएलओ करेंगे घर-घर गणना कार्य
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसामान्य को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित दिनांकवार कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम का विवरण निम्नवत् है—
1. गणना अवधि – दिनांक 26.12.2025 (शुक्रवार) तक
2. निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन – दिनांक 31.12.2025 (बुधवार)
3. नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण तथा गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय की अवधि – दिनांक 31.12.2025 (बुधवार) से 21.02.2026 (शनिवार) तक
4. मतदाता सूचियों की जांच एवं अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति – दिनांक 25.02.2026 (बुधवार)
5. निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन – दिनांक 28.02.2026 (शनिवार)
उक्त कार्यक्रम के अनुसार जनपद की 199-जसवंतनगर, 200-इटावा एवं 201-भरथना (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में तैनात बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा संशोधित तिथि 26 दिसंबर 2025 तक मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण एवं प्राप्त करने का कार्य घर-घर जाकर किया जाएगा।



