इटावा

इटावा में हिन्दी सेवा निधि अधिवेशन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

इटावा में हिन्दी सेवा निधि अधिवेशन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

 

इटावा विशाल समाचार संवाददाता 

जनपद इटावा में 20 दिसंबर को आयोजित होने वाले हिन्दी सेवा निधि के 33वें वार्षिक अधिवेशन एवं हिन्दी सेवी सम्मान समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। कार्यक्रम इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर, कोतवाली क्षेत्र में प्रस्तावित है, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकान्त के आगमन की संभावना है।

 

कार्यक्रम की गरिमा एवं वीवीआईपी आगमन को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर जनपदीय व अन्य जनपदों से आए पुलिस बल को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत ब्रीफिंग की गई।

 

पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के मार्गों पर व्यापक सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इटावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button