इटावा

इटावा में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए ‘पंचनद प्रेरणा स्टोर’ की शुरुआत

इटावा में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए ‘पंचनद प्रेरणा स्टोर’ की शुरुआत

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका संवर्धन एवं उनके स्व-निर्मित उत्पादों के विपणन हेतु इटावा शहर के मनोहर कॉलोनी स्थित केन्द्रीय पंचायत उद्योग परिसर में “पंचनद प्रेरणा स्टोर” की स्थापना की गई है।

 

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना तथा उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराना है। स्टोर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार खाद्य पदार्थ, मिलेट्स उत्पाद, बेकरी आइटम, खिलौने, उपहार सामग्री तथा जन सेवा केंद्र से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस पहल को महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। अधिकारियों ने समूह की महिलाओं को गुणवत्तायुक्त उत्पाद तैयार कर बाजार में बेहतर पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही जनपद के अन्य विकास खंडों में भी इस प्रकार के स्टोर स्थापित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

“पंचनद” ब्रांड के माध्यम से जनपद में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को एक पहचान देने का प्रयास किया गया है, जिससे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके और महिलाओं की आय में वृद्धि हो।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, मिशन प्रबंधन इकाई के प्रतिनिधि तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button