इटावा में पिंक रोजगार मेले का आयोजन, 22 अभ्यर्थियों का चयन
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता
जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल करिअर सेंटर) इटावा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में दो कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें कुल 59 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
रोजगार मेले के दौरान भारतीय जीवन बीमा निगम, इटावा एवं पुखराज हेल्थकेयर प्रा. लि. द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 22 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
कार्यक्रम में मॉडल करिअर सेंटर के यंग प्रोफेशनल, जिला सेवायोजन अधिकारी सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।
—



