त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में मतदान 29 दिसम्बर को
रीवा विशाल समाचार: जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त सरपंच, पंच और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए उप निर्वाचन में मतदान 29 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों में संपन्न होगा। पंच पद के लिए मतगणना मतदान समाप्ति के तत्काल बाद की जाएगी जबकि सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतगणना विकासखण्ड मुख्यालय में दो जनवरी को सुबह 8 बजे से आरंभ होगी। उल्लेखनीय है कि जिले में जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 16 के लिए जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत जरहा और महमूदपुर में सरपंच पद तथा जिले में 13 पंच पदों के लिए उप निर्वाचन कराया जाएगा।

