रीवा

केन्द्रीय गृह मंत्री वर्चुअल माध्यम से करेंगे 25 इकाईयों का भूमिपूजन और लोकार्पण

केन्द्रीय गृह मंत्री वर्चुअल माध्यम से करेंगे 25 इकाईयों का भूमिपूजन और लोकार्पण

 

रीवा विशाल समाचार. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर मेला ग्राउंड ग्वालियर में अभ्यदय एमपी ग्रोथ समिट का 2025 का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह समारोह में 2 लाख करोड़ के पूजी निवेश करने वाली औद्योगिक इकाईयों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। समारोह में रीवा संभाग की 25 औद्योगिक इकाईयों का भी भूमिपूजन और लोकार्पण किया जायेगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी संचालक यू.के. तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे आरंभ होगा। इसका कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा। रीवा संभाग में स्थापित होने वाली 25 औद्योगिक इकाईयों में 803 करोड़ 57 लाख रूपये का पूजी निवेश किया जा रहा है। इनसे 5 हजार 988 व्यक्तियों को रोजगार का अवसर मिलेगा। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से उद्योग विभाग के अधिकारी तथा उद्योगपति कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल होगे।

 

श्री तिवारी ने बताया कि अभ्योदय एमपी ग्रोथ समिट में मऊगंज जिले में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड द्वारा ग्राम घुरेहटा में 560 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित की जा रही इकाई का भूमिपूजन होगा। कार्यक्रम में सिंगरौली जिले की दो, सतना जिले की सात तथा रीवा जिले की दो इकाईयों का भूमिपूजन किया जायेगा। इसके साथ-साथ रीवा जिले की सात औद्योगिक इकाईयों का लोकार्पण भी किया जायेगा। समिट में रीवा जिले के 4 उद्योमियों को औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए आशय पत्र का भी वितरण किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button