
इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, कारें व मोबाइल बरामद
इटावा यूपी: विशाल समाचार संवाददाता
इटावा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 06 मोबाइल फोन, 06 एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, आधार-पैन कार्ड, दो कारें और नकदी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी फर्जी ऑनलाइन फैंटेसी गेम को सरकारी साइट बताकर लोगों को झांसे में लेते थे और तकनीकी छल से बड़ी रकम की ठगी करते थे। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
मामले में बीएनएस, आईटी एक्ट, सार्वजनिक जुआ अधिनियम व ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी लालच में बैंक विवरण साझा न करें और साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 पर दें।

