पेट्रोल-डीजल छोड़ो, वरना सख्त नियम लागू होंगे: नितिन गडकरी
नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ईंधन को अपनाना अब जरूरी है, अन्यथा यूरो-6 जैसे कड़े उत्सर्जन मानक लागू किए जाएंगे।
गडकरी ने बताया कि ट्रैक्टर कंपनियों ने 100 प्रतिशत इथेनॉल और सीएनजी से चलने वाले फ्लेक्स इंजन ट्रैक्टर तैयार कर लिए हैं। उन्होंने जोर दिया कि देश को स्वच्छ, सस्ते और पर्यावरण-अनुकूल ईंधन की ओर तेजी से बढ़ना होगा।



