Uncategorized

नववर्ष पर कलेक्ट्रेट में हुआ वंदेमातरम गान

नववर्ष पर कलेक्ट्रेट में हुआ वंदेमातरम गान

 

 मऊगंज विशाल समाचार: नववर्ष के प्रथम दिवस पर कलेक्ट्रेट कार्यालय मऊगंज में वंदेमातरम गान हुआ। कलेक्ट्रेट के सभागार में कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने समवेत होकर राष्ट्रगीत का गायन किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारियों कर्मचारियों को शासकीय कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इस दौरान एडीएम पी.के. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर ए.पी. द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर पवन गुरैया सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button