शिक्षाइटावा

इटावा में SJPU एवं AHTU की मासिक समीक्षा व समन्वय बैठक संपन्न

इटावा में SJPU एवं AHTU की मासिक समीक्षा व समन्वय बैठक संपन्न

विशाल समाचार संवाददाता 

इटावा : थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) जनपद इटावा के तत्वावधान में आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन, इटावा स्थित सभागार कक्ष में SJPU एवं AHTU की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को विस्तार से अवगत कराया गया। इसमें विशेष रूप से बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, बाल विवाह पर नियंत्रण तथा गुमशुदा बालक/बालिका (धारा 137(2)/बीएनएस) से जुड़े प्रावधानों पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही शासन द्वारा जारी पत्रों के अनुसार पॉक्सो अधिनियम-2012, जेजे एक्ट-2015 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण नियमावली-2020 के अंतर्गत सभी पुलिस बाल कल्याण अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button