इटावाशिक्षा

मिलेट्स जागरूकता हेतु जनपद स्तरीय रोड-शो 7 जनवरी को

मिलेट्स जागरूकता हेतु जनपद स्तरीय रोड-शो 7 जनवरी को

विशाल समाचार संवाददाता

इटावा : उप कृषि निदेशक आर. एन. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के अंतर्गत न्यूट्री-सीरियल (मिलेट्स) घटक में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय रोड-शो का आयोजन किया जा रहा है।

यह रोड-शो जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन उपरांत दिनांक 07 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से विकास भवन परिसर, इटावा से प्रारंभ होगा। रोड-शो निर्धारित मार्ग अनुसार शास्त्री चौराहा से एस.पी. चौराहा होते हुए नुमाइश चौराहा से गुजरते हुए कृषि भवन पर समाप्त होगा।

उप कृषि निदेशक ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोड-शो के सफल क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करें, जिससे मिलेट्स के पोषण महत्व एवं उपयोग के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button