इटावा

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 18 वर्ष पूर्ण युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 18 वर्ष पूर्ण युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील

विशाल समाचार संवाददाता 

इटावा : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिन युवाओं की आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनका नाम निर्वाचक नामावली के आलेख प्रकाशन में अवश्य सम्मिलित होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता बनने के लिए व्यक्ति का भारत का नागरिक होना तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है। सभी पात्र युवाओं से फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र एवं आधार कार्ड दोनों आवश्यक दस्तावेज हैं। कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को फॉर्म-6 वितरित किए गए।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह, संस्कृति एवं पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button