इटावा

वर्ष 2026 के लिए जनपद न्यायालय इटावा में स्थानीय अवकाश घोषित

🗞️ वर्ष 2026 के लिए जनपद न्यायालय इटावा में स्थानीय अवकाश घोषित

इटावा, विशाल समाचार 

जनपद न्यायाधीश इटावा रजत सिंह जैन ने अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के पत्र दिनांक 15 नवम्बर 2025 के निर्देशों के क्रम में, कैलेण्डर वर्ष 2026 हेतु जनपद न्यायालय इटावा में स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।

यह निर्णय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जजशिप इटावा की आख्या तथा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन इटावा और सिविल बार एसोसिएशन इटावा द्वारा प्रेषित संयुक्त प्रस्ताव दिनांक 05 जनवरी 2026 के आधार पर जिलाधिकारी इटावा से विचार-विमर्श के उपरांत लिया गया है।

घोषित तिथियों पर जनपद न्यायालय इटावा के सभी न्यायालय एवं कार्यालयों सहित ग्राम न्यायालय (सैफई एवं चकरनगर) बंद रहेंगे।

🗓️ घोषित स्थानीय अवकाश

14 जनवरी 2026 (बुधवार) — मकर संक्रांति

20 मार्च 2026 (शुक्रवार) — रमजान का अंतिम शुक्रवार

28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) — रक्षाबंधन

05 सितम्बर 2026 (शनिवार) — नंदोत्सव

15 फरवरी 2026 — महाशिवरात्रि (रविवार होने के कारण अतिरिक्त अवकाश)

19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) — महानवमी

10 नवम्बर 2026 (मंगलवार) — गोवर्धन पूजा (दीपावली 08 नवम्बर रविवार होने के कारण)

11 नवम्बर 2026 (बुधवार) — भैया दूज

⚖️ अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

कैलेण्डर वर्ष 2026 की टिप्पणी संख्या-10 के अनुसार 28 मार्च 2026 एवं 25 अप्रैल 2026 (चतुर्थ शनिवार) को जनपद न्यायालय में न्यायिक कार्यदिवस रहेगा।

टिप्पणी संख्या-01 के अनुसार, तारांकित तिथियां आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय चंद्रदर्शन के आधार पर पुनः निर्धारित की जा सकेंगी।

टिप्पणी संख्या-05 के अनुसार 03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के अवसर पर केवल ईसाई समुदाय के लिए निर्बंधित अवकाश रहेगा।

जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायालयों के मुंसरिम, रीडर एवं लिपिकों को निर्देशित किया है कि घोषित अवकाशों के दौरान नियत वादों को अगले कार्यदिवस में नियत किया जाए तथा सीआईएस प्रणाली पर वादों का अग्रसारण सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button