इटावा

तीन विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन जारी

तीन विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन जारी

इटावा, विशाल समाचार 

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की 199-जसवंतनगर, 200-इटावा एवं 201-भरथना (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत आलेख्य प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2026 को कर दिया गया है।

मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में निम्न माध्यमों से देख सकते हैं—

जनपद की वेबसाइट etawah.nic.in पर डीईओ पोर्टल के अंतर्गत Special Intensive Revision Draft Roll Publication Without Photo–2026 पर क्लिक कर,

मोबाइल फोन के माध्यम से Voter Help Line App डाउनलोड कर,

तथा ऑफलाइन रूप से अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर, पदाभिहित स्थल, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, इटावा में निःशुल्क।

प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button