सीतामढ़ी

पुपरी में सेकेंड चांस एजुकेशन के तहत मॉक टेस्ट, 150 से अधिक शिक्षार्थी हुए शामिल

पुपरी में सेकेंड चांस एजुकेशन के तहत मॉक टेस्ट, 150 से अधिक शिक्षार्थी हुए शामिल

 

पुपरी | सीतामढ़ी विशाल समाचार 

पुपरी प्रखंड मुcख्यालय स्थित एल.एम. हाई स्कूल में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में मॉक टेस्ट का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक शिक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई—प्रथम पाली में हिंदी तथा द्वितीय पाली में गृह विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई। राज्य समन्वयक दिनेश कुमार ने बताया कि मॉक टेस्ट में शामिल शिक्षार्थी समाज के वंचित वर्ग से हैं, जिन्होंने विभिन्न कारणों से पूर्व में पढ़ाई छोड़ दी थी। प्रथम संस्था ने अपने सेकेंड चांस एजुकेशन प्रोग्राम के माध्यम से समुदाय स्तर पर मोबिलाइजेशन कर ऐसे शिक्षार्थियों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा। इसके बाद नामांकन कर नियमित कक्षाओं एवं फाउंडेशन कोर्स का संचालन किया गया, जिसमें बुनियादी साक्षरता, गणित, जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। वर्तमान में NIOS दसवीं परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विषयवार अध्ययन एवं निरंतर अभ्यास कराया जा रहा है। आगामी लक्ष्य शिक्षार्थियों को अप्रैल माह में होने वाली NIOS दसवीं परीक्षा में सफल बनाना है तथा आगे की पढ़ाई एवं कौशल विकास से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं एवं किशोरियों के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। शिक्षा के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना और सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर टीम लीडर राधा कुमारी सहित फैसिलेटर अंजनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्रमोद कुमार एवं शुभम कुमार उपस्थित रहे और शिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button