रीवा

कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं में विभाग निचले पायदान पर न रहे – कलेक्टर

कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं में विभाग निचले पायदान पर न रहे – कलेक्टर

 

रीवा विशाल समाचार. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी अधिकारी कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं पर तत्परता से कार्यवाही करें तथा कोई भी विभाग नीचे पायदान में न रहे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है। विभागीय रैंकिंग में आवश्यक सुधार करें तथा जो विभाग नीचे रहेंगे उनकी जिम्मेदारी तय की जायेगी।

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज बटवारा, सीमांकन और नामांतरण के प्रकरणों का नियमित सुनवाई करते हुए निराकरण के निर्देश दिये। फार्मर रजिस्ट्री के शेष प्रकरणों का ऑनलाइन पंजीयन कराकर किसानों की जमीन की मैपिंग कराये। पराली प्रबंधन में की गई कार्यवाही से अवगत करायें। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कम पोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के संबंध में प्रयासों को गति दें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन, गंभीर एनीमित महिलाओं के स्वास्थ्य प्रबंधन व 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में तत्परता से कार्यवाही करें। उन्होंने डेथ ऑडिट के शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के संबंध में कार्यवाही करने तथा नल जल योजनाओं से घरों में कनेक्शन देने व धरती आबा योजना के तहत हितग्राहियों को लाभांवित करने के संबंध में बैठक में निर्देश दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button