सीतामढ़ी में शीतलहर का असर, कक्षा 8 तक के स्कूलों की कक्षाएं 14 जनवरी तक स्थगित
सीतामढ़ी। विशाल समाचार: जिले में जारी शीतलहर और सुबह-शाम अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सीतामढ़ी ने बड़ा आदेश जारी किया है। ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कक्षा 8वीं तक के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र सहित) की शैक्षणिक गतिविधियां 12 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दी गई हैं।
जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 8वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूरी सतर्कता के साथ संचालित की जाएंगी। हालांकि, प्री-बोर्ड परीक्षा से संबंधित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी।
इसके साथ ही छात्रावासों में रहने वाले छात्रों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सहित संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।
यह आदेश 11 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी के हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुहर के साथ जारी किया गया।


