सीतामढ़ी

ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सीतामढ़ी को मिला नया प्रभारी अधिकारी, कर्नल अजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) ने संभाला पदभार

ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सीतामढ़ी को मिला नया प्रभारी अधिकारी, कर्नल अजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) ने संभाला पदभार

सीतामढ़ी विशाल समाचार:पूर्व सैनिकों के लिए संचालित ईसीएचएस (एक्स-सर्विसमैन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम) पॉलीक्लिनिक सीतामढ़ी में लंबे समय से रिक्त चल रहे प्रभारी अधिकारी (OIC) के पद पर कर्नल अजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। पिछले कई महीनों से यह पद खाली रहने के कारण पॉलीक्लिनिक के संचालन एवं व्यवस्थाओं में बाधाएं उत्पन्न हो रही थीं।

स्थानीय पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बताया कि पूर्व सैनिकों की तत्परता और विभागीय स्तर पर हुई सक्रिय पहल के परिणामस्वरूप पॉलीक्लिनिक में OIC की प्रतिनियुक्ति संभव हो सकी है। साथ ही मेडिकल डॉक्टर के रूप में डॉ. सौरभ राज की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इनके आगमन से जिले के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

पूर्व सैनिकों ने इस अवसर पर यह भी कहा कि जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से जिले में निवास कर रहे सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के हित, सम्मान और अधिकारों की अपेक्षित अनदेखी की जा रही है, जिस पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

 

नवनियुक्त प्रभारी अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) एवं डॉ. सौरभ राज का तिरंगा अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया।

गौरतलब है कि ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सीतामढ़ी वर्तमान में राजोपट्टी स्थित ओरिएंटल स्कूल के बगल वाली गली में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है।

इस अवसर पर सुबेदार मेजर रामबाबू महतो, सुबेदार लक्ष्मी प्रसाद सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button