सीतामढ़ी

भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने जन सुराज पार्टी से दिया इस्तीफा

भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने जन सुराज पार्टी से दिया इस्तीफा

सीतामढ़ी कुणाल किशोर:भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की। रितेश पांडेय ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्होंने जन सुराज पार्टी से जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाई, लेकिन चुनावी परिणाम उनके अनुकूल नहीं रहे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें अपने इस फैसले को लेकर किसी प्रकार का कोई अफसोस नहीं है।

रितेश पांडेय ने कहा कि एक सक्रिय राजनीतिज्ञ के रूप में कला और जनसेवा के बीच संतुलन बनाना उनके लिए कठिन हो रहा था, इसी कारण उन्होंने जन सुराज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि रितेश पांडेय ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में करगहर विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।

राजनीति से फिलहाल दूरी बनाते हुए रितेश पांडेय के अपने कला क्षेत्र पर पुनः सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button