Uncategorized

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल प्रदाय की व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री जैन

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल प्रदाय की व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री जैन

जल सुनवाई कर शिकायतों का त्वरित निराकरण करें – कलेक्टर

 

मऊगंज विशाल समाचार. कलेक्टर संजय कुमार जैन ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल प्रदाय व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि जल सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का शिकायत पंजी में पृथक से संधारण करते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल प्रदाय करने हेतु जल सुरक्षा के लिये पानी की टंकियो की साफ-सफाई डब्ल्यू.टी.पी. पर जल की निर्धारित गुणवत्ता को बनाये रखना, पेयजल पाईप लाईन में जल रिसाव एवं दूषित जल मिश्रण न हो इसके लिये पूर्ण रोकथाम किया जाय, उपभोक्ता के स्तर पर जल का परीक्षण कराया जाये, जल संरक्षण में पेयजल पाईप लाईन में जलरिसाव के साथ हैण्डपंपो में डली हुयी क्रेसिंग में कही लिकेज तो नहीं है इसका भी परीक्षण कराया जाय।

कलेक्टर ने कहा कि सप्लाई पाईप लाईन से सीवर लाईन ओवर हेड टैंक में कही पानी का मिश्रण तो नहीं हो रहा इसका पूर्णतः परीक्षण करा लिया जाय। कही पर ऐसी स्थिति पाई जाय तो तत्काल आवश्यक सुधार कार्यवाही करायें। उपभोक्ताओ के नल कनेक्शन के माध्यम से कहीं भी लिकेंज की स्थिति पर सप्लाई पाईप लाईन में पानी कि गुणवत्ता खराब न हो इसका भी ध्यान रखा जाय। जिला स्तर पर, शहरी क्षेत्र वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्रो में पंचायत स्तर पर जल सुनवाई प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाय इसके लिये शिकायत पंजी का पृथक से संधारण किया जाय, प्राप्त शिकायतो का त्वरित निराकरण दर्ज किया जाय, सी.एम. हेल्पलाईन एप के माध्यम से प्राप्त पेयजल शिकायतो को भी त्वरित निराकरण कर शिकायत बंद कराये। जल परीक्षण हेतु टेस्टिंग किट जेम पोर्टल पर उपलब्ध है आवश्यकता अनुसार क्रय किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button